Breaking News
Home / breaking / 3 जुलाई सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

3 जुलाई सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष दशमी, वार सोमवार, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 22.16 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज आपकी बौद्धिक कार्यों में रुचि रहेगी। सहजता सरलता से आगे बढ़ते रहेंगे। निरंतरता बनाए रखें। आवश्यक कार्यों को आज ही कर लेने की सोच रखें। समय शुभ है।

वृष :- आज आप सोचना और बोलना सीमित रखें। बड़ों का आदर दें। उनकी बातों को ध्यान से सुनें। स्वयं से असंतुष्ट और असहज बने रह सकते हैं। कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। ईश्वर का ध्यान करें

मिथुन :- आज धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी लेकिन समय का कुप्रबंधन रहेगा। अनुशासन पर ध्यान दें। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएं। बड़ों की सुनें। सक्रियता लाभकारी रहेगी।

कर्क :- आज आपका दिन शुभ है। निसंकोच आगे बढ़ते रहिए। अपनों के सहयोग से स्वयं के लिए उचित स्थान पाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रहन सहन अच्छा रहेगा।

सिंह :- आज शुभकार्यों में आपकी हिस्सेदारी बढ़ेगी।
सर्वहित की बड़ी सोच दिखाएँगे। दक्षता बढ़ेगी। दाम्पत्य में प्रेम-स्नेह को बल मिलेगा। आय अच्छी रहेगी। आडंबरधारियों से बचने की सलाह है।

कन्या :- आज आप अपनी तमाम जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। आर्थिक गतिविधियों में लाभ होगा। नए प्रयोगों से बचें और लंबित कामों को पूरा करने की सोचें।

तुला :- बड़े आर्थिक लेनदेन और बैंकिंग कार्यों में लाभ होगा। आत्मविश्वास से असंभव को संभव कर सकते हैं। शिक्षा, प्रेम और संतान पक्ष हितकर रहेगा। संस्थागत जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे।

वृश्चिक :- आज आपके लिए परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। संस्कारों और परंपराओं को बढ़ावा देने में सफल रहेंगे। प्रशासनिक कार्यों में दखल बढ़ा हुआ रहेगा। समय सकारात्मक रहेगा।

धनु :- समय अनुकूल है लेकिन प्रयास करने से ही काम सफल होंगे। उलझनों को पीछे छोड़ते हुए लक्ष्यों के प्रति समर्पण दिखाएं। घनिष्ठ मित्र सहायक रहेंगे। गरिमा और गोपनीयता बनाए रखें। ईश्वर में आस्था रखें।

मकर :- आज का दिन मिश्रित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास बनाएं रखें और ईश्वर का स्मरण करें। सहनशीलता व सद्गुणों से आपका मार्ग प्रशस्त होगा।

कुंभ :- अपनों के साथ समय बीतेगा। परिवारिवारिक वातावरण हर्षोत्साह से भरा रहेगा। साझेदारी से सफलता मिलेगी। सबको साथ लेकर आगे बढ़ें। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष हितकर रहेगा। अपनी अच्छी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

मीन :- तैयारी के साथ आगे बढ़ें। आंशिक संघर्ष रहेगा। खर्च बढ़ेगा। बदले की भावना न रखें। शिक्षा, प्रेम, आस्था, अर्थ, मनोरंजन मनोबल और व्यक्तित्व पक्ष बेहतर बने रहेंगे। दिन सामान्य बीतेगा।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …