Breaking News
Home / breaking / 3 दिसम्बर रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

3 दिसम्बर रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, वार रविवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन

मेष :- आज आजीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय होगा। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे।

 

बृषभ :- आज कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास प्रसन्नता बिखेरेंगे।

 

मिथुन :- आज सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनावें। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे।

 

कर्क :- आज विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।

 

सिंह :- अपने अन्तरमुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनाएं। महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनर्चया के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। आलस्य कतई न करें।

 

कन्या :- आज पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।

 

तुला :- आज किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल होगा। दुबिधाओं को त्याग सही दिशा पर केंद्रित हों।

 

वृश्चिक :- आज शासन-सत्ता से जुड़े लोगों से निकटता बढ़ेगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। पुराने संबंधों से लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।

 

धनु :- आज कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।

 

मकर :- आज कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कायरें की ओर आकर्षित मन पर अंकुश लगावें।

 

कुंभ :- आज कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में संघर्ष संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।

 

मीन :- आज नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा

 

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …