Breaking News
Home / breaking / दुनिया में महिलाओं के लिए नर्क से कम नहीं ये कंट्री, जानिए हकीकत

दुनिया में महिलाओं के लिए नर्क से कम नहीं ये कंट्री, जानिए हकीकत

इस्लामाबाद। दुनिया में पाकिस्तान आतंकवाद के पिता के रूप में जाना जाता है लेकिन इसके साथ और भी बुराइयां पाकिस्तान के पल्ले बंधी हुई है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति कतई ठीक नहीं है।

बेनजीर भुट्टो, हीना रब्बानी जैसी शख्सियतों के देश में आम महिलाओं की हालत बेहद खराब है।

महिला, शांति और सुरक्षा सूचकांक की हाल ही में जारी रैंकिंग के अनुसार, दुनियाभर में पाकिस्तान महिलाओं के लिए रहने के लिए चौथा सबसे खतरनाक देश है।

जॉर्जटाउन इंस्टीट्यूट फॉर वूमेन, पीस एंड सिक्यूरिटी और पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ओस्लो द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 153 देशों के सर्वेक्षण में पाकिस्तान महिलाओं के न्याय और सुरक्षा के मामले में 150 पर सबसे निचले स्थान पर है।

पाकिस्तान में दुनिया के मुकाबले महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा भेदभाव होता है। साथ ही महिलाओं की वित्तीय भागीदारी में भी सबसे कम है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में महिलाएं केवल पांच साल तक पढ़ सकती हैं।

महिलाओं के लिए सबसे बुरे देश

1. सीरिया और अफगानिस्तान
2. यमन
3. पाकिस्तान
4. सेंट्रल
5. अफ्रीकी गणराज्य
6. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
7. इराक
8. माली

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …