Breaking News
Home / breaking / 30 सितम्बर 2017 शनिवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

30 सितम्बर 2017 शनिवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, विजयदशमी, वार शनिवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 25.36 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ
मेष :- आज व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा होगी। आपके किसी प्रोजेक्ट को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। प्रवास के भी योग हैं। वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। दिन औसत बीतेगा।

वृषभ :- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। दान पुण्य करें।

मिथुन :-  आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। गुस्से की भावना पर काबू रखें। ऑपरेशन आज टाल दें। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ईश्वर की भक्ति में समय बिताएं।

कर्क :- आज आपका मन संवेदनशीलता और प्रेम से परिपूर्ण रहेगा। शौक-मौज की वस्तुएं व नए वस्त्राभूषण और वाहन वगैरह की खरीदारी होगी। व्यापारियों को लाभ होगा। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी। उधार देने से बचें।

सिंह :- आज आपका मन बेचैन रहेगा। आशंका सताएगी। कार्यक्षेत्र और नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आ सकता है। आत्मविश्वास से कामयाबी मिल सकती है।

कन्या :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। दिन चिंता में बीतेगा। अचानक धन खर्च आ सकता है। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। शेयर- सट्टा से दूर रहना उचित रहेगा।

तुला :-  आज आपका दिन विरोध भरा रहेगा।मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जरूरी यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगी। पारिवारिक सम्पत्ति को लेकर कोई निर्णय न करें।

वृश्चिक :-  आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य उदय होने के भी योग हैं। स्नेहीजन के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।

धनु :- आज आप वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त होगी। दान पुण्य करेंगे तो कार्य सधेंगे।

मकर :- आज ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ में दिन बीतेगा। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट- उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी- धंधे में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फिर भी गिरने या चोट लगने के योग हैं।

कुंभ :- आज आप पैसे के लेन-देन या जमानत देने से दूर ही रहें। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होगी। गलतफहमी और दुर्घटना से बचें।

मीन :- आज सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी- व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग का मौका पड़ेगा। रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …