Breaking News
Home / breaking / 31 अक्टूबर मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

31 अक्टूबर मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, देवउठनी, स्वयंसिद्ध अबूझ मुहूर्त, वार मंगलवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 18.56 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- आज अवसरों का लाभ लें। शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्‍टा करेंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी में सामंजस्‍य बनाएं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट हो सकती है।

वृषभ राशि :-  आज अचानक विपरीत परिस्थितियों के आने से मन दुखी हो सकता है। मान सम्‍मान में कमी आएगी। दोस्‍त भी दुश्‍मनों जैसा व्‍यवहार करेंगे। परिवार के सहयोग से कार्य सफल होंगे। यात्रा से लाभ होगा।

मिथुन राशि :- आज व्‍यापार प्रतिष्‍ठा में लाभ के आसार बनेंगे। उच्‍चाधिकारी आपसे प्रसन्‍न रहेंगे। मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। दांपत्‍य जीवन में मधुरता रहेगी। वित्‍तीय लेनदेन ना करें। सेहत सामान्‍य रहेगी।

कर्क राशि :- आज मनोवांछित कार्य संपन्‍न होंगे। मित्र वर्ग से सहयोग मिलेगा। यात्राओं से धनप्राप्ति के आसार। मेहमानों का आगमन होगा। खानपान में सावधानी बरतें। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है।

सिंह राशि :- आज व्‍यक्तिगत स्‍वार्थ हावी रह सकता है। आय से अधिक व्‍यय करने की आदत परेशानी में डाल सकती है। खानपान का ध्‍यान रखें। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में समकक्षों से आगे निकल सकते हैं।

कन्या राशि :- आज दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे। महत्‍वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विरोधी वर्ग निर्बल होंगे। आर्थिक दृष्टि से सुदृढता बनी रहेगी। मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। प्रतियोगिता में आगे रहेंगे। सेहत अच्‍छी रहेगी।

तुला राशि :- आज ईर्ष्या व द्वेष त्‍यागें। बेकार की बातों में समय बर्बाद ना करें। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी हुई है। भाइयों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि :- आज कठिन मेहनत का फल मिलेगा। आय के स्रोत बनेंगे। निवेश से लाभ। नवीन वस्‍त्र, आभूषण की प्राप्ति संभव है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा।

धनु राशि :- आज रचनात्‍मक कार्यों में मन लगेगा। ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। धन की आवक से मन प्रसन्‍न रहेगा। मन लगाकर काम करेंगे। अचानक शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। खानपान अच्‍छा रहेगा।

मकर राशि :- आज सरकारी कामकाज के लिए दिन अनुकूल है। यात्रा असफल होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक संबंधों में सफलता। स्‍वास्‍थ्‍य में गड़बड़ी। दुर्घटना का भय रहेेगा।

कुंभ राशि :- आज किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। व्‍यापार में लाभ की संभावना। प्रतियोगियों को पीछे छोड़ने में सफल होंगे। व्‍यापार में लाभ की संभावना। प्रतियोगियों को पीछे छोड़ने में सफल होंगे। समय श्रेष्‍ठ है। सेहत अच्‍छी रहेगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे।

मीन राशि :- आज धन की प्राप्ति होगी। महत्‍वपूर्ण सूचनाओं की प्राप्ति होगी। मित्रों द्वारा प्रशंसित होने का समय है। स्‍वास्‍थ्‍य पर विशेष ध्‍यान दें। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। यात्रा से कष्‍ट।

Check Also

 12 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …