Breaking News
Home / breaking / 4 सितम्बर सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

4 सितम्बर सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 12.15 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ
मेष :- आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। ऑफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होगा। कामकाज के लिए प्रवास पर जाने के योग हैं।

वृषभ :- विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। विदेश बसनेवाले स्नेहीजन या मित्रों का समाचार मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

मिथुन :- आज अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और आफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा।

कर्क :- आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा।

सिंह :- आज उदासीन वृत्ति और आशंकाओं की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें और ईश्वर का स्मरण करें । दैनिक कार्यों में भी मन उद्विग्न रहेगा। अच्छे समय का इंतजार करें।

कन्या :-  आज किसी न किसी कारण से मन चिंतित रहेगा। संतानों और स्वास्थ्य के मामले को लेकर विशेष परेशान रह सकते हैं। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी।आकस्मिक धन खर्च होने के योग हैं।

तुला :- आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ सकते हैं अथवा माताजी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। ईश्वर का स्मरण करें।

वृश्चिक :- आज कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

धनु :- दुविधायुक्त मनःस्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। अच्छे समय का इंतजार करें।

मकर :- आज ईश्वर के नाम स्मरण से दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों अथवा रिश्तेदारों की तरफ से उपहार मिल सकता है।

कुंभ :- खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिजन से वाद विवाद टालें। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा हो सकता है। क्रोध को नियंत्रण में रखना ही श्रेयस्कर है।

मीन :- आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी।

Check Also

VIDEO : बारातियों की तरह बैंड-ढोल और लाइट उठाने वालों की भी खातिरदारी

आखातीज के अबूझ सावे पर अजमेर में एक शादी बनी मिसाल अजमेर। आखातीज जैसे अबूझ …