Breaking News
Home / breaking / 5 मार्च से लग जाएंगे होलिका अष्टक, 14 अप्रैल तक शुभ कार्यो पर रोक

5 मार्च से लग जाएंगे होलिका अष्टक, 14 अप्रैल तक शुभ कार्यो पर रोक

add kamal

ग्वालियर। होली 13 मार्च की है और 5 मार्च को होली का डांडा गड़ते ही होलिका अष्टक लग जाएंगे। इसके तुरंत बाद खरमास की शुरुआत हो जाएगी।

इससे 40 दिनों तक वैवाहिक आयोजन व सभी तरह के शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। इसके बाद शुभ कार्यों की शुरुआत 16 अप्रैल से होगी।

12-06-05-images

होली के ठीक आठ दिन पहले डांडा गाड़ा जाता है। इसके साथ ही होलिका अष्टक की शुरुआत हो जाती है। यह 13 मार्च को होली खिलने तक रहती है। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं होते हैं।

होलिका अष्टक समाप्त होने के बाद 14 मार्च से खरमास शुरू हो जाएगा, जो 14 अप्रैल तक रहेगा।

keva bio energy card-1

ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के मुताबिक होलिका अष्टक को सूतक की तरह माना जाता है, जिसकी वजह से शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके बाद खरमास शुरू होने से 16 अप्रैल से ही वैवाहिक आयोजन सहित अन्य शुभ कार्य हो सकेंगे।

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …