Breaking News
Home / breaking / 6 अक्टूबर 2017 शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए आपका भविष्यफल

6 अक्टूबर 2017 शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए आपका भविष्यफल

 

कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 22.04 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आपका दिन अनुकूल है। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर पाएंगे, परिणामस्वरूप आपमें ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा। मित्र एवं स्नेहीजन के मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।

वृषभ :- आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। आपका मन अनेक चिंताओं से ग्रस्त हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। परिजन से विरोध हो सकता है। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे। फिजूल खर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें। गहन परिश्रम के बाद भी आज फल प्राप्ति कम रहेगी।
मिथुन :- आज का दिन आपके लिए बहुत लाभप्रद है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। पत्नी एवं पुत्र की ओर से लाभ रहेगा। उत्तम भोजन सुख है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी एवं व्यापार में लाभ एवं आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों से मुलाकात और उनसे लाभ भी हो सकता है।

कर्क :- आज आपके लिए अनुकूल दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा-विचारणाएं होंगी एवं परिजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। आरोग्य अच्छा है एवं सरकार से भी लाभ होगा।
सिंह :- आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा। अपने क्रोध की वजह से मानसिक अशांति होगी। संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे एवं व्यवसाय में बाधा उपस्थित हो सकती है। विदेश स्थित स्वजन से समाचार मिलेंगे।

कन्या :- आज किसी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। सेहत का ध्यान रखें और खासकर बाहर का खाना-पीना टालें। आज आप अधिक क्रोधित हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिजन से उग्र बर्ताव बिल्कुल न करें। बहुत अधिक धन का व्यय होगा। पानी से बचें एवं सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़े से दूर रहें।

तुला :- आज का आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएंगे। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा। ईश्वर का स्मरण करें।

वृश्चिक :- आपके गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण रहेगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। महिला मित्रों से भेंट होगी। धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

धनु :- आज आप यात्रा प्रवास टालें। पेट संबंधी बीमारियां एवं समस्याएं पैदा होने की आशंका है। संतान के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल हो सकता है। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी हो सकती है। क्रोध की भावना पर संयम रखें। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी और काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

मकर :- आज के दिन आपका स्वास्थ्य चिंताजनक रह सकता है। परिवार में झगड़े का वातावरण मन में खिन्नता पैदा कर सकता है। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी संबंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। छाती में दर्द या कोई विकार होगा। मानहानि की आशंका है। पानी एवं स्त्रियों से दूरी रखें। प्रतिकूल परिस्थितियों में दिन बीत सकता है।

कुंभ :- आज आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगे और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी एवं छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। भाग्यवृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय भी प्राप्त होगी।

मीन :- आज आप खर्च और वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने के योग हैं, इसलिए सावधान रहें। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नकारात्मक विचारों के मन में न आने दें।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …