Breaking News
Home / breaking / 8 अक्टूबर 2017 रविवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

8 अक्टूबर 2017 रविवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार रविवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 4.58 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ, करवा चौथ व्रत

मेष राशि :- आज आप महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। लाभ के आसार बढ़ेंगे। जीवनसाथी को समय दें। वरिष्ठजनों से परामर्श लेने का मन। आत्मविश्वास अच्छा। यात्रा सुखद।

वृषभ राशि :- आज धन लाभ के लिए आपके प्रयास सफल होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्वजनिक करने से पूर्व भलीभांति सोच लेवें। कार्य पूर्ण में कुछ कठिनाइयां भी संभव। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि :- आज आपका समय लाभप्रद है। मित्रों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में उल्लास का वातावरण रहेगा। संतान सुख उत्तम। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दान पुण्य अवश्य करें।

कर्क राशि :- आज दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। परिश्रम करें। बुजुर्गों की सेवा करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन-प्रसन्न रहेगा। परिवार में शुभ कार्य होने की संभावना है।

सिंह राशि :- आज आपका तनाव बढ़ेगा। मित्र से असहयोग रहेगा। आर्थिक स्थिति डॉवाडोल रहेगी। नवीन वा आभूषण की प्राप्ति संभव है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन सम्भव।

कन्या राशि :- आज दैनिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अनावश्यक क्रोध से बचें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दिन औसत रहेगा।

तुला राशि :- आज धर्म के प्रति आपकी श्रद्धा बढ़ेगी। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। कार्य को गंभीरता से करें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिवार को समय दें। स्वजन की सलाह लें।

वृश्चिक राशि :- आज मीठी वाणी से लाभ प्राप्त होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते है। यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि :- आज आपको महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति संभव। धन लाभ जीवनसाथी की अपेक्षाओं का ध्यान रखें। क्रोध से बचें। कारोबारी यात्रा संभव है। दानपुण्य अवश्य करें।

मकर राशि :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। वाद-विवाद से दूरी बनाएं रखें। गुप्त शत्रु सक्रिय होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। लाभ के साथ-साथ हानि की भी संभावना है। ईश्वर का स्मरण करें।

कुंभ राशि :- आज दिन उत्तम है। जटिल समस्याओं से राहत मिलने की संभावना है। नए लोगों से जान पहचान संभव। मन प्रसन्न रहेगा। जल्दबाजी में कार्य न करें। भूमि व वाहन प्राप्ति के संकेत है।

मीन राशि :- आज अनुचित विचारों से आप स्वयं का कार्य बिगाड़ सकते हैं। मन को शांत रखें। मान-सम्मान प्राप्त होगा। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी के योग हैं।

यह भी पढ़ें

करवा चौथ पूजा का मुहूर्त जानिए, यह सामग्री अवश्य काम में लें

करवा चौथ पूजा का मुहूर्त जानिए, यह सामग्री अवश्य काम में लें

Check Also

14 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …