Breaking News
Home / breaking / 9 अगस्त बुधवार को आपके भाग्य में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल

9 अगस्त बुधवार को आपके भाग्य में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल

 

भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, द्वितीय तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 24.43 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ
मेष :- आज आपका दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन का खर्च भी करना पडे़गा। फिर भी नए मित्रों के साथ पहचान होने की भी संभावना अधिक है, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी रहेंगे।

वृषभ :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। विशेषकर व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति का भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन :- आज आपके लिए ग्रह अनुकूल नहीं हैं। मानसिकरूप से व्यग्रता और शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और सहकर्मियो का व्यवहार नकारात्मक रहेगा।

कर्क :- आज खर्च अधिक रहेगा। परिजन के बीच में मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।

सिंह :- आज पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्यजीवन में क्लेश हो सकता है, अतः विवाद टालें। आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका भी ध्यान रखें। सांसारिक तथा अन्य प्रश्नो के कारण भी आपका मन आज उदासीन रहेगा।

कन्या :- व्यवसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने के योग हैं। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा।

तुला :- आज दिन सामान्य है। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। अनावश्यक विवादों से बचें। ईश्वर का स्मरण करें।

वृश्चिक :- आज आप स्नेहीजन के साथ संबंधों में सावधानी बरतें। शारीरिक और मानसिकरूप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है।

धनु :- आज दिन उत्तम बीतेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजन के साथ समय आनंद में समय बीतेगा।

मकर :- आज का दिन मिश्रित फलदायी है। परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। ईश्वर का स्मरण करें।

कुंभ :- आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिजन के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे।

मीन :- आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वजन के वियोग का प्रसंग उपस्थित होगा। परिजन के साथ मतभेद रहेगा। आर्थिक पक्ष को लेकर सजग रहें।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …