Breaking News
Home / breaking / अमिताभ बच्चन ने दी ब्रेकिंग न्यूज, उनके कमरे में घुसा चमगादड़

अमिताभ बच्चन ने दी ब्रेकिंग न्यूज, उनके कमरे में घुसा चमगादड़

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने घर में चमगादड़ के घुस जाने से अचंभित हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लगातार जुड़े हुए हैं। वह लोगों को कोरोना से सुरक्षा के लिए जागरुक करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि उनके कमरे के अंदर एक चमगादड़ घुस आया है।

अमिताभ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देवियों और सज्जनों… इस घंटे की न्यूज… ब्रेकिंग न्यूज… क्या आप विश्वास करेंगे… एक चमगादर मेरे कमरे में घुस आया.. जलसा में.. तीसरे फ्लोर पर… मेरे घर में… बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला… कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा।

गौरतलब है कि ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस चमगादड़ से इंसानों में पहुंचा है। हालांकि इसका कोई साक्ष्य अब तक सामने नहीं आया है।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …