Breaking News
Home / बॉलीवुड / ऑस्कर समारोह में प्रियंका का स्ट्रैपलेस गाउन छाया

ऑस्कर समारोह में प्रियंका का स्ट्रैपलेस गाउन छाया

priyanka chopra 7
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर पुरस्कार समारोह में शिरकत के दौरान पहना गया सफेद रंग का स्ट्रैपलेस गाउन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के उनके साथियों और भारतीय फैशन डिजायनरों ने खासा पसंद किया है।
पूर्व विश्वसुंदरी ने पिछले साल एबीसी के ‘क्वांटिको’ धारावाहिक से अंतरराष्ट्रीय जगत में ख्याति अर्ज की और ऑस्कर समारोह में बेस्ट एडिटिंग का पुरस्कार पेश करने के लिए उन्होंने लेबनानी डिजायनर जुहैर मुराद द्वारा डिजायन किया ड्रेस पहनना पसंद किया।

priyanka chopra 8
सफेद रंग के इस गाउन के साथ उन्होंने अपना लुक बहुत ही सामान्य रखा और सिर्फ हीरे के कुछ आभूषण पहने जो उन्हें सादगी से भरपूर सफेद कमल की तरह खिला हुआ दिखा रहे थे।
उनके इस लुक के बारे में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डिजायनर नीता लुल्ला ने ट्वीट किया, ”ऑस्कर में प्रियंका चोपड़ा बहुत ही प्यारी और आकर्षक लग रही थीं। आपकी उपलब्धियों के लिए बधाई। गॉड ब्लैस यू।’ प्रख्यात डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने कहा, ” मुराद के परिधान में प्रियंका चोपड़ा काफी आकर्षक लग रही थीं।’
मुराद ने अपने प्रशंसकों से ट्विटर पर पूछा, ” क्या वह आज रात प्यारी नहीं लग रही थीं?’
इसके अलावा कमल हासन, अनुपम खेर ने भी उनके लुक की तारीफ की।

Check Also

आमिर खान की बेटी ने रचाई शादी, बनियान और सफेद नेकर में आया दूल्हा

  मुंबई. आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने मंगेतर नुपुर शिखरे से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *