Breaking News
Home / बॉलीवुड / करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर का आरोप, अंडरवल्र्ड से मिल रही धमकी

करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर का आरोप, अंडरवल्र्ड से मिल रही धमकी

karishma kapoor

मुंबई। करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर की मानें, तो उन्हें मुंबई में जान का खतरा है। उनका कहना है कि जब से उन्होंने मुंबई कोर्ट में तलाक की याचिका दायर करवाई है, तब से अंडरवल्र्ड डॉन रवि पुजारी की ओर उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।
फिलहाल तलाक का केस बांद्रा फैमिली कोर्ट में चल रहा है और बिजनेसमैन संजय कपूर ने सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश की है कि करिश्मा कपूर से चल रहा उनका तलाक का केस मुंबई से दिल्ली शिफ्ट कर दिया जाए, क्योंकि मुंबई में उनकी जान को खतरा है। सुप्रीम कोर्ट ने संजय की अर्जी को मंजूर कर दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इसमें दो हफ्ते लग सकते हैं। हालांकि, करिश्मा को फिलहाल इस मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
चार साल से अलग हैं करिश्मा-संजय
करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी। इनके दो बच्चे हैं। चूंकि संजय कपूर के बारे में माना जाता है कि वह दिलफेंक किस्म के इंसान हैं और यह बात करिश्मा को सहन नहीं हुई। दोनों में झगड़े हुए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने अलग रहने का फैसला कर लिया। 2012 में करिश्मा, संजय को छोडक़र मुंबई आ गईं और मां बबीता के साथ रहने लगीं। इससे पहले भी संजय ने फैंमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी, लेकिन 2015 में दोनों ने याचिका वापस ले ली थी। बताया गया कि संजय के कुछ फाइनेंशियल कमिटमेंट्स पूरा नहीं कर पाने के चलते ऐसा हुआ। मुंबई के बांद्रा कोर्ट में ही एक माह बाद यानी दिसंबर में फिर तलाक की याचिका दायर की गई।

Check Also

आमिर खान की बेटी ने रचाई शादी, बनियान और सफेद नेकर में आया दूल्हा

  मुंबई. आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने मंगेतर नुपुर शिखरे से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *