मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण या प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर महारानी पदमावती का किरदार निभाती नजर आ सकती है। ‘बाजीराव मस्तानी’ की सफलता से उत्साहित संजय लीला भंसाली एक और पीरियड ड्रामा फिल्म के लिए तैयार हैं। भंसाली की अगली फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पदमावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी। रानी पदमावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी। चर्चा है कि भंसाली की इस फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाएंगे जबकि पदमावती के किरदार के लिए दीपिका या प्रियंका का चयन हो सकता है।
दीपिका और प्रियंका ने भंसाली के साथ ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ तथा ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम किया था। भंसाली का झुकाव दीपिका की ओर ज्यादा है, लेकिन पदमावती के लिए उन्हें दमदार एक्ट्रेस की तलाश है। दीपिका पादुकोण भी बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन प्रियंका से अभिनय के मामले में पीछे हैं। शायद इसी कारण प्रियंका को रोल मिल जाए।