Breaking News
Home / breaking / खुशखबरी : जनता की मांग पर कल से दूरदर्शन पर फिर शुरू होगा प्रसिद्ध रामायण धारावाहिक

खुशखबरी : जनता की मांग पर कल से दूरदर्शन पर फिर शुरू होगा प्रसिद्ध रामायण धारावाहिक

नई दिल्ली। सरकार कोरोनो के कारण लॉकडाउन को देखते हुए लोगों के लिए ‘रामायण’ धारावाहिक का शनिवार से फिर प्रसारण करने जा रही है। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी।

जावडेकर ने कहा कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रामायण का फिर से प्रसारण होगा। पहला एपिसोड सुबह 9 बजे से शुरू होगा और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे शुरू होगा।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है और लोग घर से ही काम कर रहे हैं।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …