Breaking News
Home / breaking / नील नितिन की जोधपुर में शाही शादी, मुम्बई में शानदार रिसेप्शन

नील नितिन की जोधपुर में शाही शादी, मुम्बई में शानदार रिसेप्शन

add kamal

मुंबई। नील नितिन मुकेश और रुकमणि की नवविवाहित जोड़ी ने शुक्रवार की रात को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में अपनी शादी के रिसेप्शन का आयोजन किया। इसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शामिल होकर नई जोड़ी को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

17-23-19-Z

इस रिसेप्शन में शामिल होने आए सितारों में महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा रेखा, सलमान खान, बिपाशा बसु, कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, रिमी सेन, के नाम प्रमुख रहे।

17-23-53-images

राजस्थान के जोधपुर में तीन दिन चले शादी समारोह में नौ फरवरी को नील और रुकमणि शादी के बंधन में बंधे थे। ऋषि कपूर और उनकी मां कृष्णाराज कपूर इस शादी में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर जोधपुर पंहुंचे थे।

17-23-27-Z

शाम को आठ बजे से इस शादी समारोह में मेहमानों का आना शुरू हो गया था। मुख्य हॉल पर नील के पिता नितिन मुकेश अपनी पत्नी के साथ मेहमानों का स्वागत कर रहे थे।

रात को नौ बजे के लगभग रेखा ने एंट्री ली। हमेशा की तरह कांजीवरम की साड़ी उनकी सुंदरता को चार-चांद लगा रही थी। 11 बजे के लगभग सलमान खान अपनी टीम के साथ हाजिर हुए।

नील ने राजश्री की पिछली फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान के साथ काम किया था। नीले सूट में सलमान जंच रहे थे। उनके साथ आए सिक्योरिटी गार्ड ने मेहमानों के साथ धक्कामुक्की की, तो नील के पिता नितिन मुकेश को आगे आना पड़ा।

फिल्म प्लेयर में नील के साथ काम कर चुकी बिपाशा बसु अपने पतिदेव करण सिंह ग्रोवर के साथ पहुंची, तो थोड़ी देर बाद रिमी सेन और सोफी चौधरी पहुंची।

keva bio energy card-1

यशराज की न्यूयॉर्क में नील की हीरोइन रही कैटरीना काफी देर से आईं, लेकिन जल्दी ही निकल गईं। अमिताभ बच्चन भी जल्दी आए और जल्दी ही निकल गए। देर रात तक मेहमानों ने नाच-गाने के साथ इस समारोह का जश्न मनाया।

 

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …