Breaking News
Home / बॉलीवुड / बायोपिक का हिस्सा बनना चाहती हैं परीणिती चोपड़ा

बायोपिक का हिस्सा बनना चाहती हैं परीणिती चोपड़ा

parineeti chopra1
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, अटकलें तो लगती रही रहती हैं। बेशक मैं फिल्में नहीं कर रही थी लेकिन मैं कही गई नहीं थी। मैं बहुत सारे इवेंट्स में हिस्सा ले रही थी।
परिणीति को बड़े पर्दे पर आने वाली फिल्म मेरी प्यारी बिंदु में देखा जाएगा। यह अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित होगी। उन्हें मनीष शर्मा के प्रोडक्शन में एक महत्वाकांक्षी एक्ट्रेस की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में आयुष्मान खुराना भी प्रमुख भूमिका में हैं।
parineeti chopra2
यह पूछे जाने पर कि क्या वह बायोपिक में अभिनय करना पसंद करेंगी? परिणीति ने मुंबई से फोन पर बताया, बिल्कुल, मैं बायोपिक का हिस्सा बनना पसंद करूंगी। यह अच्छा विचार है और व्यक्ति प्रेरणादायक हैं, मैं इसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी। परिणीति ने कहा, मैंने इस बारे में कभी नहीं सोचा है कि मैं किसका किरदार निभाना चाहूंगी। अगर मैं यह सोच सकती तो मैं लेखक होती। परिणीति ने बताया कि वह अपने लिए अच्छा और अच्छा प्रस्ताव (बायोपिक पर) आने का इंतजार कर रही हैं। परिणीति ने बॉलीवुड में 2011 में आई फिल्म लेडिस वर्सेस रिकी बहल से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Check Also

आमिर खान की बेटी ने रचाई शादी, बनियान और सफेद नेकर में आया दूल्हा

  मुंबई. आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने मंगेतर नुपुर शिखरे से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *