Breaking News
Home / बॉलीवुड / पिंगा गाने में दीपिका के डांस से सरोज खान empressed

पिंगा गाने में दीपिका के डांस से सरोज खान empressed

bajirao mastani
मुंबई। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका के डांस को देख दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान ने उनकी तारीफ में कहा है कि फिल्मों के जरिए हमारी संस्कृति की कुछ भूली-बिसरी चीजों को वापस लाना जरूरी हैं। उनकी नजर में दीपिका अपने डांस से ऐसा करने में सफल रही हैं।

saroj khan
सरोज ने एक टेलेंट हंट शो में कहा, चलन और वक्त बदल रहा है, ऐसे में हमें जनता की पसंद को ध्यान में रखकर चलना चाहिए।

 

हमारे लिए यह जरूरी है कि हम पुरानी चीजों को वापस लाएं, जैसे फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में भारतीय नृत्य शैली को दर्शाया गया। फिल्म के ‘पिंगा’ गाने में दीपिका और प्रियंका को मराठी लोक नृत्य लावणी करते दिखाया गया। सरोज ने कहा, मेरी पीढ़ी में माधुरी ने ही नृत्य की परिभाषा पेश की और उनके बाद उनके जैसा कोई नहीं आया। मौजूदा समय में दीपिका का डांस काफी अच्छा है और वह हमेशा कुछ नया और अच्छा लाती हैं। सरोज अब एक हॉलीवुड फिल्म पर भी काम कर रही हैं।

Check Also

आमिर खान की बेटी ने रचाई शादी, बनियान और सफेद नेकर में आया दूल्हा

  मुंबई. आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने मंगेतर नुपुर शिखरे से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *