Breaking News
Home / breaking / बॉलीवुड में नए हीरो कृत्न अजितेश की धमाकेदार एंट्री

बॉलीवुड में नए हीरो कृत्न अजितेश की धमाकेदार एंट्री

मुम्बई। बाॅलीवुड  में  नित  नए कलाकारों  का  आगमन  हो  रहा  है,  इसी  क्रम  में  एक  और  नये  व प्रतिभावान अभिनेता कृत्न अजितेश की एंट्री हो गयी है। डैशिंग पर्सनलिटी और बेहद टैलेंटेड कृत्न अजितेश इन दिनों दो नई भव्य-धमाकेदार हिन्दी फिल्में बतौर नायक अभिनीत कर रहे हैं।

इनमें से एक फिल्म ‘मुडेर’ निर्माता महेश कुमार के बैनर ‘ब्लू लाईट फिल्म एंटरटेनमेन्ट’, देवा चलचित्र एवं वाय.एम. प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माणाधीन है। मानिक दा निर्देशित इस फिल्म  की  शूटिंग  बहुत जल्द ही विभिन्न लोकेशनों  क्रमशः  मुंबई  के मड  आईलैण्ड,  जलगांव  व कोलकाता आदि में की जाएगी। नायक कृत्न अजितेश के साथ इसमें बतौर नायिका नजर आएंगी  निकिता  माने,  जबकि  राहुल  सोनावणे,  उषा  नाईक,  मुश्ताक  खान  व  आकाश  इसके अन्य कलाकार हैं।

फिल्म पत्रकार कालीदास पांडेय ने ‘न्यूज नजर’ को बताया कि उमेश मिश्रा के मधुर संगीत से सजी इस फिल्म में मुकेश सावन लिखित 6 कर्णप्रिय गीत हैं। यह एक सीधे-सादे बेरोजगार नवयुवक की कहानी है। नवयुवक एक अच्छी सी नौकरी करके अपनी सामान्य ज़िन्दगी जीना चाहता है, जिसमें एक सुंदर सी प्यारी पत्नी, बच्चों के साथ एक सुंदर सा घर हो। लेकिन न चाहते हुए भी वह एक के बाद एक विभिन्न नकारात्मक परिस्थितियों में उलझता चला जाता है। फिर कैसे वह इनसे संघर्ष करता है, यही इसका मुख्य विषय है।

कृत्न अजितेश द्वारा  अभिनीत दूसरी हिन्दी फिल्म है-‘एन  एसिड अटैक  केस’। गोल्डन  नेट प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माणाधीन इस फिल्म के निर्माता राहुल राय गुप्ता हैं एवं निर्देशक राहुल-सुहैल  हैं।  जबकि  संगीतकार  राजीव-मोना  हैं।  इस  फिल्म  में  कृत्न  एक  जासूस  की जबरदस्त  भूमिका  निभा  रहे  हैं।  यह  जासूस  एक  एसिड  अटैक  का  केस  सुलझाने  के  लिए तमाम जद्दोजेहद करता है और फिर कैसे उसकी तह  तक  पहुंचता  है, यही इसका  मुख्य विषय है। इसकी नायिका व अन्य कलाकारों का चयन जारी है।

मूलतः पटना (बिहार) निवासी कृत्न अजितेश ने पुणे के एफ.टी.आई.आई. से एक्टिंग का कोर्स किया  है।  साथ  ही  वे  पुणे  के  सिम्बासिस  काॅलेज  से  माॅस  कम्यूनिकेशन  में  मास्टर  इन जर्नलिज्म डिग्रीधारी हैं।

उनका कहना है कि वे अपने पूज्य व्यावसायी पिता के सपने को पूरा करने के लिए अभिनय-क्षेत्र में आए हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि इन दो हिन्दी फिल्मों से उनकी बाॅलीवुड में एक अलग पहचान बनेगी और वे एक काबिल प्रतिभावान अभिनेता के रूप में पहचान बना पायेंगे। कुछ अन्य हिंदी फिल्मों के लिए भी कृत्न अजितेश की बातचीत चल रही है।

 

Check Also

VIDEO : बारातियों की तरह बैंड-ढोल और लाइट उठाने वालों की भी खातिरदारी

आखातीज के अबूझ सावे पर अजमेर में एक शादी बनी मिसाल अजमेर। आखातीज जैसे अबूझ …