Breaking News
Home / breaking / राम रहीम के जेल जाने पर पार्टी, नकल करने पर जा चुका था जेल

राम रहीम के जेल जाने पर पार्टी, नकल करने पर जा चुका था जेल

 

मुम्बई। टीवी के मशहूर हास्य कलाकार कीकू शारदा को एक बार राम रहीम ने जेल भिजवा दिया था। अब राम रहीम को जेल होने पर कीकू ने पार्टी कर जश्न मनाया। उन्होंने ट्वीटर पर इस जश्न की फोटो शेयर की है।

कीकू शारदा पर एक शो के दौरान राम रहीम के समर्थकों ने धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाया था। शो में वह राम रहीम का हुलिया बनाकर आए थे। उन्होंने राम रहीम की फिल्म का एक सीन कॉपी भी किया। राम रहीम के समर्थकों ने उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज कराया था। उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। बाद में कीकू को एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर छोड़ा गया।

इस घटना पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने कीकू को मोरल सपोर्ट किया था। एक्ट्रेस टि्वंकल खन्ना ने सलाह दी थी कि उन्हें किसी चाइनीज रेस्तरां पर जाकर नॉन एमएसजी खाना खाना चाहिए। सो राम रहीम के जेल जाने के तत्काल बाद कीकू पत्नी सहित चाइनीज रेस्तरां पहुंच गए और पार्टी की।

यह भी पढ़ें

कीकू शारदा के समर्थन में आए रिषि कपूर

Check Also

पति गया बाहर कमाने, पीछे से हुआ पत्नी का गैंगरेप

जयपुर। कोटखावदा थाना इलाके में बेटे को जान से मारने की धमकी देकर एक महिला …