Breaking News
Home / breaking / सलमान से मिलने घर से भागी लड़की, 6 फीट ऊंची दीवार फांद अपार्टमेंट में घुसी तो पकड़ी गई

सलमान से मिलने घर से भागी लड़की, 6 फीट ऊंची दीवार फांद अपार्टमेंट में घुसी तो पकड़ी गई

 

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की किस्मत का फैसला गुरुवार को जोधपुर कोर्ट में लिखा जाएगा जब हिरन शिकार प्रकरण में बहुप्रतीक्षित फैसला आएगा। इसी बीच सलमान से मिलने उनकी एक फैन भोपाल से भागकर मुम्बई पहुंच गई। हैरानी की बात यह है कि लड़की की उम्र महज 16 साल है।

 

यह लड़की सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की 6 फुट ऊंची दीवार फांदकर घुस गई। यह अलग बात है कि सिक्योरिटी गार्ड ने उसे देख लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

पुलिस ने लड़की को पकड़ लिया और उसे बालिका सुधार गृह भेज दिया। वहीं लड़की की जानकारी मिलने के बाद उसके घरवाले मुंबई पहुंच रहे हैं। लड़की सलमान से मिल तो नहीं पाई, लेकिन मुश्किल में जरूर फंस गई।

 

सलमान की चाहने वाली यह लड़की भोपाल के पास बैरसिया की रहने वाली है। वह अपने फेवरेट हीरो से मिलना चाहती थी, इसके लिए वो भोपाल से भागकर मुंबई पहुंच गई। पीछे से घरवालों ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

 

पुलिस को लड़की की आखिरी लोकेशन खंडवा के खरैरा रेलवे स्टेशन पर मिली। पुलिस समझ गई कि लड़की मुंबई की ओर जाने वाली किसी ट्रेन में सवार हुई है। पुलिस उसे ढूंढती, इससे पहले ही लड़की सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसते हुए पकड़ी गई। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या कमसिन उम्र में फिल्मों का असर इस कदर हावी होने लगा है कि अपने से तीन गुना ज्यादा उम्र के स्टार के पीछे बच्चियां पागल हो रही हैं।

Check Also

एम्स की परीक्षा में नकल कराते दो डॉक्टर समेत पांच लोग गिरफ्तार

देहरादून। ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस …