Breaking News
Home / breaking / हरियाणा की ब्यूटी मनुषि चिल्लर बनी फेमिना मिस इंडिया, बोलीं- दुनिया को बदल सकती हूं।

हरियाणा की ब्यूटी मनुषि चिल्लर बनी फेमिना मिस इंडिया, बोलीं- दुनिया को बदल सकती हूं।

बीच में हैं मनुषि चिल्लर। इनके बाईं तरफ हैं फर्स्ट रनर-अप सना दुआ और दाई तरफ हैं सेकंड रनर-अप प्रियंका कुमारी।

मुंबई। हरियाणा की मनुषि चिल्लर एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 की विजेता रहीं। उनका कहना है कि कॉन्टेस्ट के 30 दिनों से मैं एक विजन के साथ आगे बढ़ी कि मैं दुनिया को बदल सकती हूं।

रविवार को यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में मिस हरियाणा मनुषि को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया गया। मेडिकल स्टूडेंट रहीं मनुषि को इस अवॉर्ड की पिछली बार की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया। अब दिसंबर में वह चीन में होने वाली मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मनुषि ने मिस फोटोजेनिक अवॉर्ड भी जीता है।

 

 

प्रतियोगिता की पहली रनर-अप जम्मू कश्मीर की सना दुआ व दूसरी रनर-अप बिहार की प्रियंका कुमारी रहीं।

ये थे जज

प्रतियोगियों को पूर्व सुपर मॉडल्स, बॉलीवुड स्टार्स, सिलेब डिजाइनर व मिस वर्ल्ड रह चुकी हस्तियों ने जज किया गया। इन सिलेब्स में मनीष मल्होत्रा, अर्जुन रामपाल, अभिषेक कपूर, विद्युत जामवाल, बिपाशा बसु जैसे नाम भी शामिल हैं।

 

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …