Breaking News
Home / breaking / 27 साल बाद मंच पर आईं चित्रा सिंह मगर गा नहीं सकीं

27 साल बाद मंच पर आईं चित्रा सिंह मगर गा नहीं सकीं

chitra singh jagjeet singh

वाराणसी। मशहूर गजल गायिका चित्रा सिंह संकट मोचन संगीत समारोह के मंच पर पहुंचीं लेकिन अस्वस्थ होने के कारण गा न सकीं और मंच से उतर आईं।

उन्हें शनिवार की रात संकट मोचन संगीत समारोह की पहली निशा में अपनी प्रस्तुति देनी थी।

add kamal

मशहूर गजल गायक दिवंगत जगजीत सिंह की पत्नी और अपने वक्त की मशहूर गजल गायिका चित्रा सिंह 27 साल बाद किसी मंच पर अपनी प्रस्तुति देने वाली थीं। मगर उनका कार्यक्रम न होने से उनके प्रशंसक निराश हो गए।
कार्यक्रम के अनुसार, पं. विश्वनाथ के गायन के बाद चित्रा सिंह मंच पर पहुंचीं।

chitra singh jagjeet singh1

संकट मोचन के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने उनको स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। चित्रा ने हनुमान जी को हाथ जोड़ते हुए कहा कि अस्वस्थ होने के कारण गाना तो बंद हो गया है। जिंदा रही तो अगले साल इसी मंच से गाऊंगी। बहुत कुरेदने के बाद भी वह गा न सकीं और माइक लौटा दिया।
संकट मोचन के महंत ने प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा होगी तो चित्रा सिंह जरूर गाएंगी। इस पर उनकी आंखों से आंसू आ गए और वह मंच से नीचे उतर आईं। परिसर में उपस्थित लोगों ने हनुमान जी का जयकारा लगा कर चित्रा सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

keva bio energy card-1
मालूम हो कि चित्रा सिंह ने साल 1990 में अपने जवान बेटे की एक हादसे में हुई मौत के बाद से गाना छोड़ दिया था। संकट मोचन मंदिर में हो रहे संगीत समारोह से वह एक बार फिर मंच गायिकी की शुरुआत करने जा रही थीं।

Check Also

VIDEO : बारातियों की तरह बैंड-ढोल और लाइट उठाने वालों की भी खातिरदारी

आखातीज के अबूझ सावे पर अजमेर में एक शादी बनी मिसाल अजमेर। आखातीज जैसे अबूझ …