Breaking News
Home / breaking / Happy Birthday : 39 साल की हुई बेबी डॉल सनी लियोनी

Happy Birthday : 39 साल की हुई बेबी डॉल सनी लियोनी

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी 39 वर्ष की हो गई। कनाडा के ओंटारियो में 13 मई 1981 को जन्मी सनी लियोनी का मूल नाम करनजीत कौर वोहरा है। सनी ने जर्मन बेकरी में पहली नौकरी महज 15 साल की उम्र में की थी। सनी लियोनी ने 19 साल की उम्र में पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था।

वर्ष 2010 में सनी लियोनी मैक्सिम मैगजीन द्वारा दुनिया की टॉप 12 पोर्न स्टार की लिस्ट में शमिल की गई। बॉलीवुड में सनी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म 2 से की।

इसके पूर्व उन्होंने बिगबॉस सीजन 5 में हिस्सा लिया था। जिस्म 2 के बाद सनी लियोनी ने जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला, वन नाइट स्टैंड और तेरा इंतजार जैसी कई फिल्मों में काम किया। सनी ने शाहरूख खान की फिल्म रईस में आयटम नंबर किया है।

 

सनी लियोनी हिंदी के अलावा तमिल, तेलगू और कन्नड़, मराठी और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। सनी के पति डेनियल वेबर हैं, जो सनी का सारा काम भी संभालते हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …