Breaking News
Home / breaking / आज पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े, डीजल 9 पैसे सस्ता हुआ

आज पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े, डीजल 9 पैसे सस्ता हुआ

अजमेर। एक दिन पहले पेट्रोल के दाम 9 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाने के बाद तेल कम्पनियों ने आज शुक्रवार को इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि डीजल 9 पैसे सस्ता कर दिया है।

5 राज्यों में चुनाव निपटने के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम में उथल-पुथल होने लगी है। करीब डेढ़ महीने तक दाम कम होने के बाद कल गुरुवार को पहली बार पेट्रोल के दाम ऊपर गए थे। लोगों को आशंका है कि अब वापस पेट्रोल-डीजल महंगा होगा। हालांकि आज यह आशंका गलत साबित हुई है।

अजमेर में आज पेट्रोल 70.56 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा। जबकि डीजल 66.50 पैसे प्रतिलीटर बिकेगा। आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date.       14-DEC-18

Petrol.           70.56

Diesel.            66.50

Power.             73.39

Turbo.              69.71

बीते कल के रेट

Date13-DEC-18

Petrol.          70.56

Diesel.          66.59

Power.          73.39

Turbo.           69.81

यह भी पढ़ें

एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी, पेट्रोल 2 रुपए लीटर महंगा होने के आसार

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …