Breaking News
Home / breaking / कोहरे का कहर : हादसे में चार लोगों की मृत्यु, पांच गम्भीर घायल

कोहरे का कहर : हादसे में चार लोगों की मृत्यु, पांच गम्भीर घायल

रामपुर । उत्तर प्रदेश में रामपुर के शहजादनगर क्षेत्र में रविवार सुबह कोहरे के कारण तीन वाहनों के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मृत्यु हो गई और अन्य पांच घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहजादनगर इलाके में कोहरे के कारण रविवार सुबह करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर मिनी ट्रक, ट्रैक्टर और कार आपस में टकरा गई।

दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार दो जबकि कार और ट्रक सवार एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उनकी शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों को सामान्य चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Check Also

VIDEO : बारातियों की तरह बैंड-ढोल और लाइट उठाने वालों की भी खातिरदारी

आखातीज के अबूझ सावे पर अजमेर में एक शादी बनी मिसाल अजमेर। आखातीज जैसे अबूझ …