Breaking News
Home / breaking / चलती कार में गैंगरेप : लड़की के इस बयान ने उड़ा दिए पुलिस के होश

चलती कार में गैंगरेप : लड़की के इस बयान ने उड़ा दिए पुलिस के होश

 

मथुरा। उत्तर के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर तीन दिन पहले चलती कार में किए गए बलात्कार के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में जो तथ्य निकल कर सामने आए है, उनसे लगता है कि आरोपियों को साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया है। इस साजिश में लड़की के दोस्त और कुछ पुलिस कर्मियों के शामिल होने के संकेत खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिए हैं।

इस मामले में साजिश रचने वाले सुरेन्द्र सिंह नामक नोएडा के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में मामला रूपए के लेनदेन का निकल कर सामने आ रहा है। पीडित लड़की और जेल में बंद युवकों के डीएनए टैस्ट के सैम्पल लिए गए है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी में साजिश करने वाले सुरेन्द्र को मीडिया के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले का साजिशकर्ता सुरेन्द्र ने ही पूरा प्लान तैयार किया था। पीडित लड़की को यह अच्छी तरह जानता है और उसने ही लड़की की नोएडा में नौकरी भी लगवाई थी।

उन्होंने बताया कि मामला रूपयों के लेनदेन से जुड़ा है। सुरेन्द्र कुमार के सलमान पर दस लाख रूपए हैं । सलमान रूपयों को नहीं दे रहा था, तो सुरेन्द्र ने सलमान से कहा था कि अब वह दस की जगह तीस लाख रूपए वसूल करेगा। उसी के तहत उसने यह साजिश रची है।

चौधरी ने बताया कि उसकी इस साजिश में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। लड़की के साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है, दोनों आरोपी जेल में हैं। पुलिस ने लड़की और दोनों आरोपियों का डीएनए टैस्ट के लिए नमूना लिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्यों की जानकारी हो पाएगी।

Check Also

 12 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …