भदोही। महिलाओं के अंधविश्वास का फायदा उठाकर उनका देह शोषण करने और उन्हें ‘गन्दे काम’ के लिए उकसाने का भंडाफोड़ हुआ है। यूपी में भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र में झाड़-फूंक की आड़ में देह व्यापार के धंधे में लिप्त एक तांत्रिक समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सरईरजपुतानी गांव में पुलिस ने शनिवार रात एक तांत्रिक की कुटिया पर छापा मारा और देह व्यापार चलाने के आरोप में तांत्रिक गेंदा लाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान हिंचलाल की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में कथित तांत्रिक गेंदालाल, मुख्तार अहमद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढें
पुजारी की पत्नी ने पड़ोसी से बनाए अवैध सम्बन्ध, फिर खेला खौफनाक खेल