Breaking News
Home / breaking / दारू के नशे में दरोगा ने हैड कांस्टेबल को गोली से उड़ाया

दारू के नशे में दरोगा ने हैड कांस्टेबल को गोली से उड़ाया

 

फतेहपुर।  उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के किशनपुर क्षेत्र में किसी बात पर नाराज दरोगा ने हेड कांस्टेबल को गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार किशनपुर क्षेत्र के विजयपुर चौकी का प्रभारी दरोगा लक्ष्मीकांत सेंगर किसी शराबी को पकड़कर कल रात ले आया। हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी शराबी के पक्ष में कुछ बोलने लगा। दरोगा को यह बात नागवार गुजरी और उसका विवाद हेड कास्टेबल से हो गया।

 

इस बीच नाराज दरोगा ने दुर्गेश तिवारी(50)को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उन्होने बताया कि आरोपी दरोगा लक्ष्मीकांत सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक हेड कांस्टेबल इलाहाबाद के लालापुर क्षेत्र का निवासी है।

 

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …