Breaking News
Home / breaking / ससुरालियों की हिरासत में दूल्हे ने पुलिस को किया फोन, प्लीज मुझे बचा लो

ससुरालियों की हिरासत में दूल्हे ने पुलिस को किया फोन, प्लीज मुझे बचा लो

बारातियों का धमाल, लड़की वालों ने दूल्हे को बंधक बनाया, शादी टूटी

 

 

Demo pic
 

आगरा। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में एक बारात में बखेड़ा खड़ा हो गया। आगरा के खंदौली से आई बारात में नशेबाजी ने हंगामा खड़ा कर दिया। वधू पक्ष को एकजुट होता देख बाराती भाग गए। वधू पक्ष ने दूल्हे उसके पिता और रिश्तेदारों को बंधक बना लिया।

 

सुबह दूल्हे के फोन पर पुलिस पहुंची और उन्हें थाने ले आई। इसके दो घंटे बाद दोनों पक्षों की सहमति से रिश्ता तोड़ दिया और एक दूसरे का सामान वापस कर दिया। इसके बाद दूल्हा और रिश्तेदार वापस लौट गए।

थाना क्षेत्र के गांव नगला नत्थे में एक परिवार के यहां आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव से बारात आई थी। घुड़चढ़ी के बाद बरात वधू पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। नशे में धुत बाराती झूमकर नाच रहे थे। दुल्हन के मामा ने उन्हें टोका तो उनकी पिटाई कर दी। इसकी खबर फैलते ही वधू पक्ष के सारे रिश्तेदार और गांव वाले एकजुट हो गए और मामला बढ़ गया।
आक्रोश देखकर बाराती भाग निकले। इसके बाद वधू पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों में तकरार बढ़ती गई। आरोप है कि वधू पक्ष ने दूल्हा, उसके पिता और साथ में रुके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया।
शादी तोड़ने को तैयार होने पर भी दूल्हे को नहीं उठने दिया। सुबह लगभग आठ बजे दूल्हे ने थाने को फोन कर खुद के बंधक बनाए जाने की जानकारी दी। इस पर इंस्पेक्टर विनय भारद्वाज फोर्स के साथ पहुंचे और दूल्हे व उसके पक्ष के लोगों को थाने पर ले आए। इसके बाद दोनों पक्षों में शादी का सामान और दोनों पक्षों का सामान लौटाने पर सहमति बन गई।
इंस्पेक्टर विनय कुमार भारद्वाज ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बाद में सहमति से रिश्ता तोड़ दिया। किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।
फुलैरा दोज के अनसूझे मुर्हूत पर शादी टूटने के बाद दुल्हन और दूल्हा पक्ष ने अन्य जगह शादी करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। दोनों पक्षों का कहना था कि तैयारियां पूरी हैं और एक दो दिन में शादी करेंगे।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …