Breaking News
Home / breaking / दो युवकों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले, फैली सनसनी

दो युवकों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले, फैली सनसनी

 

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के तरबगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह दो युवकों के शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटके मिले ने इलाके में हड़कम्प मचा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तरबगंज इलाके के बरसेडी गांव के रहने वाले 21 वर्षीय निगम और 22 वर्षीय रणबीर मंगलवार रात गांव में ही हो रहे एक धार्मिक अनुष्ठान में गए थे, लेकिन सुबह तक घर नहीं आए। इस पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने पर उनके शव गांव के निकट पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों युवक घनिष्ट मित्र थे।

उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवकों ने आत्महत्या की या हत्या के बाद उनके शव पेड़ पर लटकाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अन्य बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …