Breaking News
Home / breaking / नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया हुगली, फिर किया बलात्कार

नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया हुगली, फिर किया बलात्कार

बलिया। बलिया जिले के हल्दी क्षेत्र में एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उससे बलात्कार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की बीते 8 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने हल्दी थाना में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद किशोरी को 25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के हुगली से बरामद कर लिया। किशोरी ने अपने बयान में आरोप लगाया कि बिहार राज्य के बक्सर जिले के डुमरांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक भोला पाठक उसे गांव से अगवा कर हुगली ले गया और उससे बलात्कार किया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भोला पाठक को  गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …