Breaking News
Home / breaking / निकाह से एन पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, दो समुदायों में तनाव

निकाह से एन पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, दो समुदायों में तनाव

मेरठ। मवाना रोड स्थित एक गांव में आज बरात आनी आनी थी लेकिन उसे पहले ही दुल्हन पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों अलग-अलग समुदाय से होने के चलते गांव में तनाव हो गया। युवती के परिजनों ने सुबह इंचौली थाने पर तहरीर दी। पुलिस की दो टीमें दबिश देने में जुटी हैं।

इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार रहता है। आज दिन में उनकी बेटी की बरात आनी थी। घर में निकाह की तैयारी हो चुकी थी। घर में हलवाई भी लगे हुए थे। मंगलवार अल-सुबह परिजन जब सोकर उठे तो देखा कि होने वाली दुल्हन अपने कमरे में नहीं है।
यह देख परिजनों ने उसे आसपास ढूंढा, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल सका। कुछ देर बाद जानकारी हुई कि दूसरे समुदाय का पड़ोसी युवक भी घर में नहीं है। यह देख युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे। बातचीत में पता चला की युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध हैं। जिसके चलते दोनों फरार हो गए हैं।
दोनों अलग-अलग समुदाय से होने के चलते तनाव की स्थिती बन गई। इसके बाद दोनो पक्षों से परिजन व ग्रामीण इंचौली थाने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी। घटना को लेकर थाने पर काफी देर गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझाया।

यह भी देखें

दोपहर में ग्राम प्रधान के यहां मौजिज लोगों की बैठक भी हुई। इंचौली थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के मुताबिक जांच में पता चला है कि युवक ने कुछ दिन पहले ही नया सिम कार्ड खरीदा था। दोनों की लोकेशन मिल रही है। पुलिस की दो टीम दबिश में लगी हैं। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जायेगा।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …