Breaking News
Home / breaking / निजी बस चालक ने साथियों के साथ मिलकर किया महिला यात्री से गैंगरेप

निजी बस चालक ने साथियों के साथ मिलकर किया महिला यात्री से गैंगरेप

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ के मधुबन क्षेत्र में घर लौट रही महिला के साथ बस कर्मचारियों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस ने आज यहां बताया कि कल शाम मधुबन क्षेत्र निवासी एक महिला वाराणसी से निजी बस में घर आने के लिए सवार हुई। देर शाम बस गजियापुर पहुंचने पर बस चालक समेत चार लोगों ने महिला को घर पहुंचाने का झाँसा देकर अपने साथ ले गए। महिला के अनुसार उसके साथ रात में चारो लोगों ने बलात्कार किया।

उन्होेंने बताया कि महिला की निशानदेही पर चार लोगों को चिन्हित कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। वे बस कर्मचारी बताये गये हैं।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …