Breaking News
Home / breaking / पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने गला घोंटकर मारा

पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने गला घोंटकर मारा

भागलपुर। जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के नीलकंठ नगर में रहने वाले दीपक कुमार ने अवैध संबंध के आरोप में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना रविवार सुबह लगभग 10 बजे की है। पत्नी की हत्या करने के बाद महिला थाने में जाकर सरेंडर कर दिया और पुलिस से कहा कि वह पत्नी की हत्या कर वहां पहुंचा है।

मायागंज स्थित अस्पताल में सफाई कर्मी दीपक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का बाहरी शख्स के साथ अवैध संबंध था। उसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद हुआ करता था। दीपक ने यह भी बताया है कि समाज के लोग भी इस बात को लेकर उसे ताना देते थे। महिला थाना की पुलिस ने इसको लेकर इशाकचक पुलिस से संपर्क किया और घटना की जांच कराई तो वह सही पाया गया।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है दीपक का एक बेटा और एक बेटी है। दोनों बच्चों ने भी घटना के बारे में पुलिस को बताया। बच्चों का कहना है कि घटना के समय उन दोनों को पापा ने बाथरूम में बंद कर दिया था। महिला के शव का इशाकचक  पुलिस ने रविवार दोपहर में पोस्टमार्टम करा दिया।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …