Breaking News
Home / breaking / पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज जोरदार उछाल,  जानिए ताजा रेट 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज जोरदार उछाल,  जानिए ताजा रेट 

अजमेर। एक ही सप्ताह में लोगों की जेब को दूसरी बार बड़ा झटका लगा है। आज गुरुवार को तेल कम्पनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में खासी बढ़ोतरी की है।

गत शुक्रवार को मोदी सरकार-2 के पहले आम बजट में पेट्रोल-डीजल पर सेस और कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के बाद पेट्रोल सीधे ही 4.62 रुपए और डीजल 4.58 रुपए महंगा हो गया था। इसके बाद आज तेल कम्पनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमशः 99 पैसे और 33 पैसे प्रतिलीटर इजाफा किया है।

अजमेर में आज पेट्रोल 76.43 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 71.11 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा।

आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 11-JUL-19

Petrol        76.43

Diesel        71.11

Power        79.43

Turbo        74.45

बीते कल के रेट

Date 10-JUL-19

Petrol          75.44

Diesel          70.78

Power          78.35

Turbo           74.10

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …