Breaking News
Home / breaking / पॉश कॉलोनी में महिलाएं खेल रही जुआ, शराब-सिगरेट और हुक्का भी पसंद

पॉश कॉलोनी में महिलाएं खेल रही जुआ, शराब-सिगरेट और हुक्का भी पसंद

आगरा। शहर की पॉश कालोनियों में कार्ड पार्टी के नाम पर महिलाओं की जुए की महफिल सज रही है। सिगरेट और शराब तो मामूली बात है पार्टियों में कई किस्म के हुक्के भी चल रहे हैं। बुधवार को हरीपर्वत क्षेत्र की एक पॉश कालोनी में एक कारोबारी के घर दोपहर तीन बजे कार्ड पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में बड़े घरानों की 125 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं।
बेसमेंट में पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में शामिल 99 प्रतिशत महिलाओं में हार जीत के दांव लगाए। पार्टी आयोजित करने वाली महिलाएं खुद पार्टी में लाखों रुपये हार गई। यह तो सिर्फ एक पार्टी है। इन दिनों शहर की पॉश कालोनियों में कार्ड पार्टी की धूम मची हुई है। दोपहर एक से दो बजे के बीच शुरू होने वाली ये पार्टियां रात करीब नौ बजे तक चलती हैं। इसमें सिर्फ महिलाएं शामिल होती हैं। खाने-पीने की पूरी व्यवस्था पार्टी में रहती है।
एक पार्टी के फोटो कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर भी वायरल किए हैं। हालांकि उन्हें देखकर यह साबित करना मुश्किल है महिलाएं जुआ खेल रही थीं। हरीपर्वत क्षेत्र की तीन पॉश कालोनियों में इन दिनों सबसे ज्यादा कार्ड पार्टियां आयोजित हो रही हैं। इस तरह की पार्टियां कमला नगर और न्यू आगरा क्षेत्र में भी हो रही हैं। पार्टी में शामिल हुए लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि महिलाएं जुआ खेलती हैं। दस-दस हजार रुपये तक की चाल चलती हैं। एक-एक महिला लाखों रुपये लेकर पार्टी में पहुंचती है। कार्ड पार्टियां पिछले करीब सात दिनों से आयोजित हो रही हैं। व्हाट्स एप ग्रुप पर बाकायदा इसके लिए आमंत्रण भेजे जाते हैं। उसमें साफ लिखा होता है कि कार्ड पार्टी है।

सिगरेट,शराब के साथ फ्लेवर्ड हुक्के के दौर

गांजा प्रतिबंधित है। किसी पार्टी में इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता है। गांजा पकड़ा जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होता है। पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं ने बताया कि सिगरेट का खाली खोल आता है। इसे गोगो बोलते हैं। गांजा इसी में भरकर पिया जाता है। महिलाएं गांजे को वीट बोलती हैं। इससे शराब से भी ज्यादा नशा होता है। फ्लेवर हुक्के भी रहते हैं।

गेट बंद कालोनी में सबसे ज्यादा पार्टियां
हरीपर्वत क्षेत्र की एक पॉश गेट बंद कालोनी में पिछले सात दिनों में सात पार्टियां आयोजित हो चुकी हैं। ज्यादातर महिलाएं कारोबारी घरानों से हैं। पार्टी में सिर्फ वे महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं जिनके पास व्हाट्स एप पर आमंत्रण भेजा जाता है। पार्टी में खाने-पीने की व्यवस्था भी खास नौकर संभालते हैं। बाहर वालों को अंदर पार्टी स्थल पर एंट्री नहीं जाती है।

बिना लाइसेंस नहीं परोस सकते शराब पुलिस के अनुसार घर में भी किसी पार्टी में शराब चल रही है तो उसके लिए भी एक दिन का अस्थाई लाइसेंस लेना पड़ता है। बिना लाइसेंस पार्टी में शराब पिलाना भी अपराध की श्रेणी में आता है। घर में सिर्फ परिवार के सदस्य ही बिना किसी लाइसेंस के शराब पी सकते हैं।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …