Breaking News
Home / breaking / बहाने से घर में घुसी शातिर महिला, बच्चे को लेकर हुई रफूचक्कर

बहाने से घर में घुसी शातिर महिला, बच्चे को लेकर हुई रफूचक्कर

बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया में एक मां को झांसा देकर महिला उसका बच्चा उठा ले गई। जिसके बाद परेशान परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस बच्चा चोर महिला को तलाश कर रही है। अभी बच्चे और महिला का कोई सुराग नहीं मिला है।

मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र के सोबईबांध गांव से है। यहां एक महिला अपने बीमार बच्चे को अस्पताल लेकर गई। यहां उसकी एक अनजान महिला से बातचीत हुई। इस दौरान बातों ही बातों में मां शातिर महिला के जाल में फंस गई।

महिला मां और बच्चे के साथ उनके घर तक चली आई। बस फिर क्या बच्चे की मां और दादी को बहला फुसला कर वह बच्चे को साथ ले गई। इसके बाद वह घर नहीं आई।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …