Breaking News
Home / breaking / बोरे में बंद बेहोश मिली महिला, खोला तो दंग रह गए लोग

बोरे में बंद बेहोश मिली महिला, खोला तो दंग रह गए लोग

 

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के उत्तर क्षेत्र में बेहोशी की हालत में बोरे में बंद विवाहिता के मिलने से सनसनी फैल गई। इस सिलसिले में पति और ग्राम प्रधान समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि जलेसर रोड स्थित गौशाला के पास सुबह की सैर को जा रहे लोगों की नजर एक बोरे पर पड़ी। बोरे में शव होने की आशंका से उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल की मौजूदगी में बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमें एक महिला नग्नावस्था में बेहोश मिली। उसके गले पर निशान थे। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

 

महिला ने होश में आने के बाद थाना मक्खनपुर में तहरीर देते हुए पति शशिकान्त, प्रधान पवन, गौरव, सुनील और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सिरसागंज निवासी इस महिला का विवाह मक्खनपुर के गांव इन्दुमई निवासी एक युवक के साथ हुआ था जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद महिला ने महेश नामक युवक से शादी कर ली।

कुछ समय बाद महेश की मौत हो गई। इसके बाद महिला ने शशिकान्त से कोर्ट मैरिज कर ली। महिला की पुत्री सुमन ने बताया कि शुक्रवार की रात ग्राम प्रधान पवन उपरोक्त लोगों के साथ शशिकान्त से फैसला कराने के लिए ले गया था। जिसके बाद क्या हुआ उसे नहीं पता। उसकी मां बंद बोरे में बेहोष हालत में नग्नावस्था में पड़ी मिली है।

Check Also

 12 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …