Breaking News
Home / breaking / मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला, अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन बना

मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला, अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन बना

मुगलसराय।  उत्तर प्रदेश के चंदौली का मुगलसराय जंक्शन का योगी सरकार ने नाम बदल दिया है। यह स्टेशन अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कहलाएगा।

इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार ने नोटिफेकशन जारी कर दिया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि नागरिकों की मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश में मुगलसराय जंक्शन का नाम परिवर्तित कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि अंत्योदय जैसा महान विचार देने वाले पंडित दीन दयाल जी के नाम से अब यह जंक्शन जाना जाएगा।

Check Also

अजमेर में मस्जिद में सो रहे मौलवी की हत्या, मुस्लिमों में रोष

अजमेर। रामगंज थाना क्षेत्र के कंचन नगर में स्थित मस्जिद में हुए एक हमले में …