Breaking News
Home / breaking / यूपी पुलिस अब नेताजी की घोड़ी की तलाश में जुटी

यूपी पुलिस अब नेताजी की घोड़ी की तलाश में जुटी

रामपुर। यूपी की पुलिस को पता नहीं कि उसे किस काम में लगा दिया जाएगा। लापता भैंस और एक पालतू कुत्ते को खोजने के लिए सुर्खियों में आई उत्तरप्रदेश की रामपुर पुलिस अब एक राजनेता की घोड़ी की तलाश में जुटी है। किसान प्रकोष्ठ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाजीश खान ने अपने पसंदीदा सफेद चेहरे वाली काली घोड़ी की तस्वीरें शेयर की।
नाजीश ने कहा कि 4 साल की घोड़ी उनके पारिवारिक सदस्य की तरह थी। वह शुक्रवार से लापता है। स्मरण रहे कि इससे पूर्व यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान की भैंस खोजने में यूपी पुलिस को लगा दिया गया था।
कांग्रेस पदाधिकारी ने पुलिस में शिकायत के बाद अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीर पोस्ट करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को टैग किया। एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने कहा कि खान की ऑनलाइन शिकायत के बाद उसे संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
 
शिकायत में खान ने उल्लेख किया कि उन्होंने घोड़ी को 80,000 रुपए में खरीदा था। उन्होंने कहा कि हजरतपुर चौक के पास तोपखाना गेट पर एक मिल के पीछे बांध दिया गया था। 5 नवंबर की रात वह गायब हो गई।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …