Breaking News
Home / breaking / यू-ट्यूब हेडक्वॉर्टर में गोलीबारी, एक की मौत तीन घायल

यू-ट्यूब हेडक्वॉर्टर में गोलीबारी, एक की मौत तीन घायल

 

कैलिफोर्निया। अमरीका के कैलिफोर्निया में स्थित यू-ट्यूब के मुख्यालय में एक बंदूकधारी महिला ने गोली चलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया और उसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

पुलिस ने कहा कि संदिग्ध महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है तथा गोलीबारी के पीछे कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

करीब तीस साल की एक महिला ने इमारत में प्रवेश करते ही गोलीबारी शुरू कर दी। जांचकर्ताओं का मानना है कि घरेलू विवाद को लेकर गोलीबारी हुई है। इसमें किसी आतंकवादी घटना का संबंध नहीं है।

 

यू ट्यूब के प्रोडक्ट मैनेजर टॉड शर्मन ने ट्वीट कर बताया कि हम एक मीटिंग में थे तभी हमने लोगों के भागते देखा। पहले लगा कि भूकंप आया है। कमरा खाली करने के बाद भी हमें समझ नहीं आया कि हो क्या रहा है। लोग भागते जा रहे थे और मामला गंभीर दिख रहा था।

उन्होंने कहा कि हम निकास की तरफ भागे और तभी किसी ने कहा कि यहां कोई शख्स बंदूक लेकर अंदर आ गया है। मैंने फर्श और सीढ़ियों पर खून की कुछ बूंदें देखीं।

पुलिस के अनुसार गोलीबारी में घायल 36 साल के एक युवक की हालत गंभीर है। इसके अलावा दो महिलाओं को भी गोली लगी है जिनकी उम्र 32 और 27 साल है। 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर है जबकि 27 साल की महिला की स्थिति में सुधार है।

Check Also

गैंगरेप के बाद बच्ची को भट्टी में जिंदा जलाने वालों को फांसी की सजा

भीलवाड़ा। राजस्थान के शाहपुरा जिले के कोटड़ी में बहुचर्चित नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं उसकी कोयले …