Breaking News
Home / breaking / राम मंदिर के लिए तोगड़िया 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक निकालेंगे रैली

राम मंदिर के लिए तोगड़िया 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक निकालेंगे रैली

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या तक रैली निकाली जाएगी। तोगड़िया ने एक कार्यक्रम में कहा कि रैली के बाद भी अगर सरकार हमारी बात नहीं सुनती है तो अगले साल हिंदू सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि कब तक श्रीराम तंबू में बैठे रहेंगे और भाजपा उनके नाम पर वोट लेकर सत्ता पर रहेगी। केंद्र सरकार कहती है कि अदालत के आदेश से मंदिर बनेगा। ऐसा ही होना था तो रामभक्तों का बलिदान क्यों लिया गया। डॉ. तोगड़िया ने प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना कहा कि हम जिसे नायक मान रहे थे वो तो इंदौर की मस्जिद में जाकर बैठ गए। उन्होंने केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों की भी आलोचना की।

यह भी पढ़ें

मोदी सरकार पर तोगड़िया का निशाना : जो भगवान श्रीराम का न हुआ वो देश का क्या होगा

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …