Breaking News
Home / breaking / रूस में राष्ट्रपति पुतिन के मुकाबले ‘पोर्न स्टार’ लड़ेगी चुनाव, ये किए वादे

रूस में राष्ट्रपति पुतिन के मुकाबले ‘पोर्न स्टार’ लड़ेगी चुनाव, ये किए वादे

मास्को। रूस में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियों के बीच तडका तब लग गया जब एक पोर्न स्टार मैदान में उतर आई। रूस में अगले साल की शुरूआत में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। 

व्लादिमीर पुतिन वर्तमान राष्ट्रपति हैं और होने वाले चुनावों में वे फिर से दावा पेश करने जा रहे हैं। पुतिन के सामने अन्य दलों ने भी चुनौती दी है, इस चुनौती में ग्लैमर का तड़का लगाया है ऐलेना बर्कोवा ने। ऐलेना इस चुनाव में खड़ी होने वाली चौथी महिला उम्मीदवार बनने जा रही हैं।

ऐलेना बर्कोवा एक मशहूर मॉडल है और पोर्न स्टार रह चुकी है। बर्कोवा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि वे फिल्म निर्माता वेनस्टेन से तंग आ गई है, वेनस्टेन पर यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगे हुए हैं।

मुर्मान्स्क शहर की रहने वाली 32 वर्षीय ऐलेना इससे पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं। साल 2009 में ऐलेना ने मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा था, उस समय वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए छोटी थी। रूस में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की उम्र कम से कम 35 साल होनी चाहिेए।

बर्कोवा ने 2004 में पोर्न फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। इंस्टाग्राम पर उसके करीब 7 लाख प्रशंसक हैं। पोर्न फिल्मों के बाद ऐलेना ने रियलिटी टीवी शो ‘डोम-2’ में कदम रखा था। लेकिन इसके बाद ड्रग्स रखने के आरोप में उसे तीन साल कैद की सजा भी हुई थी।

पोर्न स्टार के रोचक चुनावी वादे

ऐलेना ने अपने चुनावी वादों में महिलाओं पर होने वाले यौन उत्पीड़न को प्रमुखता दी है। उन्होंने वादा किया कि अगर वे जीतती हैं तो 40 सेंटीमीटर से लंबी स्कर्ट पहनना अपराध माना जाएगा। अलग कानून बनाकर मर्दो को तलाक देने के अधिकार से ​वंचित किया जाएगा। यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति को कडी सजा मिलेगी इतना ही नही। बल्कि उसे सरेआम फांसी होगी। सेक्स एजुकेशन अनिवार्य होगी और इसका एक्जाम भी पास करना जरूरी होगा।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …