Breaking News
Home / breaking / लव मैरिज : लड़की वालों ने दूल्हे की मां को निर्वस्त्र कर पीटा

लव मैरिज : लड़की वालों ने दूल्हे की मां को निर्वस्त्र कर पीटा

बरेली। प्रेम विवाह करने से नाराज लड़की के परिजनों ने युवक की मां को दिनदहाड़े घर से बाहर खींच लिया। उन्हें गली में घसीटते हुए निर्वस्त्र कर दिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम पीड़ित महिला के पति ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

 

बरेली के फरीदपुर के एक गांव की महिला ने बताया कि उनके बेटे ने गांव की एक लड़की से पिछले साल नवंबर में प्रेम विवाह कर लिया था। बाद में लड़की के परिजनों से रंजिश के चलते उन्होंने बेटे को हरियाणा में मजदूरी करने के लिए पत्नी के साथ भेज दिया।

यह भी देखें

आरोप है कि शनिवार को परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। घर में वह अकेली थी। उसी दौरान लड़की पक्ष के छह लोग लाठी-डंडे लेकर जबरन घर में घुस आए। उन्होंने लड़के की मां को घर से गली में खींच लिया।

हमलावरों ने महिला को निर्वस्त्र करके पीटना शुरू कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गये। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को फरीदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीओ फरीदपुर एसके राय ने बताया कि पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर आरोपी राजेश्वर, धर्मपाल, यदुवीर और धम्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …