Breaking News
Home / breaking / वृंदावन में यौन शोषण करने वाले भागवताचार्य को भीड़ ने पीटा

वृंदावन में यौन शोषण करने वाले भागवताचार्य को भीड़ ने पीटा

मथुरा। वृंदावन में एक भागवताचार्य को यौन शोषण के आरोप में लोगों ने पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। भागवताचार्य पर आरोप है कि वह अपने आश्रम में रह रही युवतियों की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण कर रहा था।

मूलरूप से अहमदनगर निवासी भागवताचार्य वासुदेव शास्त्री का वृंदावन थाना क्षेत्र में आश्रम है।उनके पास महाराष्ट्र से दो युवतियां भागवत सीखने आई थीं। युवतियों का आरोप है कि भागवताचार्य ने नहाते वक्त उनकी वीडियो क्लिप बना ली और उस क्लिप के जरिए क्लैकमेल कर वह तीन महीनों से उनका शारीरिक शोषण कर रहा था।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। परेशान होकर पीड़िताओं ने आसपास रहने वालों को भागवताचार्य की असलियत बताई। स्थानीय लोगों ने पीड़ित युवतियों के परिवारीजनों को जानकारी दी।

बुधवार को वृंदावन पहुंचे परिवारजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवतियों को भागवताचार्य के चंगुल से छुड़ाया और फिर भागवताचार्य की जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में वृंदावन कोतवाली में पीड़ित परिवारजनों ने भागवताचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोपी पंडित वासुदेव शास्त्री ने भीड़ की पिटाई के बाद युवतियों के यौनशोषण की बात स्वीकार की। लेकिन मीडिया के सामने अपनी बात से मुकरते हुए उसने कहाकि उसने इन युवतियों को एक युवक से बात करने पर रोका था। इसलिए गलत आरोप लगाकर उसे फंसाया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …