Breaking News
Home / breaking / सहेली के संग घर लौट रही युवती पर मनचलों ने फेंका तेजाब

सहेली के संग घर लौट रही युवती पर मनचलों ने फेंका तेजाब

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर क्षेत्र में बाइक सवार 2 मनचलों के एक युवती और उसकी सहेली पर तेजाब फेंक दिया। इससे युवतियों समेत 4 लोग झुलस गए। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिस्कोहर कस्बे में शनिवार रात 20 वर्षीय नगमा अपनी सहेली के साथ दुकान से सामान लेकर घर वापस लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार 2 मनचलों ने नगमा पर तेजाब भरी बोतल फेंक दी।

इस घटना में नगमा और उसकी सहेली महक के अलावा पीछे आ रहे 2 अन्य लोग गंभीर रुप से झुलस गए। दोनों युवतियों और महिला को इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …