Breaking News
Home / breaking / सौतेली मां ने कराई किशोरी की हत्या, दो अरेस्ट

सौतेली मां ने कराई किशोरी की हत्या, दो अरेस्ट

 

बहराइच। उत्तर प्रदेश की बहराइच जिला पुलिस ने चार दिन पहले गोंडा जिले की सीमा पर किशेरी के शव की पहचान के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह हत्या सौतेली मां ने कराई थी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया गोंडा जिले की सीमा से सटे विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के लखनगोंडा गांव के निकट पानी के गड्ढे में एक किशोरी का शव मिला था। जिसकी पहचान खरगूपुर थाना क्षेत्र के राजापुरवा गांव निवासी रिजवान की पुत्री फलक के रुप में हुई थी। किशोरी की हत्या के मामले की जांच में थाने की पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस की टीम लगी हुई थी।

उन्होंने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से किए गए खुलासे के बाद फलक की सौतेली मां रुकसाना के साथ मनमुटाव होने व अवैध संबंधों में रोड़ा बनने के बाद उसने हत्या कराने की बात स्वीकार की।

उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह व एसआई शेषमणि पांडेय ने सर्विलांस में जांच करने पर घटनास्थल के निकट रुकसाना के प्रेमी गोंडा जिले के कौड़िया निवासी इकरार उर्फ ननके और नूरे आलम के मौजूद होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी सौतेली मां ने कल बच्चे को जन्म दिया इसी कारण उसे गिरफ्तार नहीं जा सका।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …