Breaking News
Home / breaking / 10 हजार महिलाओं के लिए स्मृति ईरानी ने भेजा दिवाली गिफ्ट

10 हजार महिलाओं के लिए स्मृति ईरानी ने भेजा दिवाली गिफ्ट

 

अमेठी। केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी की 10 हजार महिलाओं को दिवाली गिफ्ट भेजा है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता 10 हजार साड़ियों, दीया और धूपबत्ती की खेप लेकर अमेठी पहुंचे। बुधवार को उन्होंने इसे उत्थान सेवा संस्थान के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा, किसान मोर्चा और महिला मोर्चा को सुपुर्द किया। इन के माध्यम से पूरे लोकसभा क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों को इन्हें वितरित किया जाएगा।

स्मृति द्वारा अमेठी में राजनैतिक रूप से सक्रिय होने के बाद से ही दिवाली पर कुछ न कुछ उपहार दिया जाता रहा है। 2015 में उन्होंने 25 हजार महिलाओं का बीमा कराया था। जबकि वर्ष 2018 में साड़ी वितरण कराया था। पिछले कुछ साल कोविड के चलते उन्होंने राहत सामग्री भेजी थी। इस साल एक बार फिर उनकी ओर से दिवाली के उपलक्ष्य में दस हजार साड़ियों की खेप भेजी गई है।

 

स्मृति इरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने वितरण के लिए सामग्री उत्थान सेवा संस्थान के सुधांशु शर्मा, विजय कुमार के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा बाजपेई को सौंपी।

 

उन्होंने कहा कि दीदी के लिए अमेठी उनका परिवार है। यह उसी परिवार के लिए उपहार है। जिला प्रभारी संजय राय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री  स्मृति इरानी  अमेठी के  सुख दुख में हमेशा साथ रहती हैं।  उसी क्रम में दिवाली पर यह सराहनीय प्रयास किया गया है।

 

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …