Breaking News
Home / breaking / VIDEO : नाजायज सम्बन्ध के शक में यूं सरेआम कर दी बीवी की पिटाई

VIDEO : नाजायज सम्बन्ध के शक में यूं सरेआम कर दी बीवी की पिटाई

बुलंदशहर। पत्नी के पड़ोसी युवक से अवैध सम्बन्ध के शक में एक युवक ने भरी पंचायत में पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पंचायत के फरमान पर उसने हंटर से पत्नी को तब तक पिता, जब तक वह बेदम न हो गई।

मामला बुलंदशहर के लोंदा गांव का है। महिला के पति को शक था कि उसकी पत्नी का पड़ोसी युवक के साथ अवैध संबंध है। पिछले दिनों महिला बिना बताए पड़ोसी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां चली गई थी।

देखें वीडियो

 

इस बात से उसका पति और परिवार वाले बेहद नाराज थे। इस पर पंचायत बुलाई गई। गांव की पंचायत ने महिला को पीटने का आदेश दिया। इस पर भरी पंचायत में पति ने बीवी के दोनों हाथ पेड़ से बांध दिए। इसके बाद साइकिल के ट्यूब को हंटर की तरह पत्नी पर बरसाना शुरू कर दिया। हर बार हंटर पड़ते ही महिला दर्द से बिलबिला उठती लेकिन बेरहम पति नहीं पसीजा। उसने लगातार तब तक पत्नी की पिटाई की, जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई।

 

खास बात यह भी है कि महिला चीखती रही और आस-पास खड़े लोगों से मदद की भीख मंगती रही लेकिन किसी ने उस महिला की मदद नहीं की। वहां करीब 50-60 लोग खड़े सिर्फ तमाशा देख रहे थे। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला उजागर होने पर पुलिस ने पति, ग्राम प्रधान शेर सिंह और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …